ADD 1
Saturday, August 22, 2020
।।श्री गणेशाय नमः।।
हम बात बात पर नकारात्मक सोचने लगते है थोड़ा सा कुछ हमारे साथ गलत होता है तो नकारात्मक सोचने लगते है। हमे गणेश भगवान जी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है वो सकारात्मक ऊर्जा के केंद्र है। वो 10 वर्ष तक अपने पिताजी को देखे नही रहते है क्योंकि शंकर भगवान तप करने चले गए थे। एक बार पार्वती देवी ने गणेश को द्वारपाल नियुक्त किया जब महादेव आये तो गणेश जी से बोले देवी पार्वती से मिलना है गणेश जी उन्हें पहचान नही पाए और उनको द्वार पर ही रोक दिया तब शंकर जी ने उनका सर काट दिया बाद में 10 वर्ष के गणेश जी के छोटे से शरीर मे हाथी का बहुत बड़ा सिर लगा दिया फिर भी गणेश जी अपने पिता को हमेशा वही सम्मान के साथ पूजते वंदन करते है। इसके बाद कार्तिक जी को उड़ने वाला वाहन दिया और गणेश जी को उनके बड़े आकार के शरीर होने के बाद भी छोटा वाहन मूषक दिया गया। हम छोटी छोटी बात पर मां बाप घर परिवार के लोगो के साथ जगड़ते रहते है, छोटी सी बात पर सामने वाले के प्रति नकारात्मक सोच बना लेते है, अतः हमें गणेश जी से यह सीखना चाहिए कि छोटी छोटी बातों से नकारात्मक सोच नही रखना चाहिए उनके समान सकारात्मक सोच के साथ अपना कर्तव्य का पालन करना चाहिये । गणेश जी सकारात्मक ऊर्जा की शक्तिशाली केन्द्र है। इस कारण गणेश जी की पुजा देवो में सर्वप्रथम किया जाता है। हर काम के प्रारंभ में गणेश जी की पूजा अर्चना किया जाता ताकि अपना कार्य सही तरीके के साथ संपन्न हो सके काम का शुभारम्भ सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया जाता है। आपका भी हर कार्य सही ढंग से सम्पन्न हो इसी शुभकामनाओ के साथ ।।श्री गणेशाय नमः।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हॉस्टल वार्डन के 669 पदों में भर्ती Chhatrawas Adhikshak Avm Adhikshika Ki Bharti Post 669
यदि आप स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आवासीय विद्यालय छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों में भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आप लोगो के लि...
-
कोरोना महामारी की व्यथा कथा कुछ ऐसा रहा। अंगारो से पैर उनके जलते रहे। मजदूरों को गये सब छोड़ मालिक, भूख से पेट जलते रहे। श्रमिकों ...
-
बचपन........ बचपन के खेल कोई फिर से खिला दे उम्र मेरी लेले और मुझे बच्चा बना दे। जब कागज की कश्ती थी पानी का किनारा था, पानी क...
-
NTA UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है....

No comments:
Post a Comment