ADD 1

Showing posts with label Jio Life Bindas. Show all posts
Showing posts with label Jio Life Bindas. Show all posts

Saturday, August 22, 2020

।।श्री गणेशाय नमः।।

 हम बात बात पर नकारात्मक सोचने लगते है थोड़ा सा कुछ हमारे साथ गलत होता है तो नकारात्मक सोचने लगते है। हमे गणेश भगवान जी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है वो सकारात्मक ऊर्जा के केंद्र है। वो 10 वर्ष तक अपने पिताजी को देखे नही रहते है क्योंकि शंकर भगवान तप करने चले गए थे। एक बार पार्वती देवी ने गणेश को द्वारपाल नियुक्त किया जब महादेव आये तो गणेश जी से बोले देवी पार्वती से मिलना है गणेश जी उन्हें पहचान नही पाए और उनको द्वार पर ही रोक दिया तब शंकर जी ने उनका सर काट दिया बाद में 10 वर्ष के गणेश जी के छोटे से शरीर मे हाथी का बहुत बड़ा सिर लगा दिया फिर भी गणेश जी अपने पिता को हमेशा वही सम्मान के साथ पूजते वंदन करते है। इसके बाद कार्तिक जी को उड़ने वाला वाहन दिया और गणेश जी को उनके बड़े आकार के शरीर होने के बाद भी छोटा वाहन मूषक दिया गया। हम छोटी छोटी बात पर मां  बाप  घर परिवार के लोगो के साथ जगड़ते रहते है, छोटी सी बात पर सामने वाले के प्रति नकारात्मक सोच बना लेते है, अतः हमें गणेश जी से यह सीखना चाहिए कि छोटी छोटी बातों से नकारात्मक सोच नही रखना चाहिए उनके समान सकारात्मक सोच के साथ अपना कर्तव्य का पालन करना चाहिये । गणेश जी सकारात्मक ऊर्जा की शक्तिशाली केन्द्र है। इस कारण गणेश जी की पुजा देवो में सर्वप्रथम किया जाता है। हर काम के प्रारंभ में गणेश जी की पूजा अर्चना किया जाता ताकि अपना कार्य सही तरीके के साथ संपन्न हो सके काम का शुभारम्भ सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया जाता है। आपका भी हर कार्य सही ढंग से सम्पन्न हो इसी शुभकामनाओ के साथ ।।श्री गणेशाय नमः।।

Friday, July 3, 2020

सौंदर्य एवं विकास की जननी ‘महानदी‘


महानदी का उद्गम धमतरी जिले में स्थित सिहावा पर्वत श्रेणी से हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी नदी महानदी है प्राचीनकाल में महानदी का नाम चित्रोत्पला था। महानन्दा एवं नीलोत्पला भी महानदी के ही नाम हैं। रामायण एवं महाभारत काल में भी महानदी का नाम इतिहास के पन्ने पर अंकित है, इतिहास को समेटे हुए महानदी में कितनी संस्कृति एवं जीवन शैली विकास की ओर अग्रसर है। करोड़ो लोगों को जीवन देने वाली यह नदी अपने उद्गम से लेकर बंगाल की खाड़ी में गिरने तक सतत रूप से बिना थके सदियों से करती आ रही है, इस महान कार्य में इनकी सहायक नदियों शिवनाथ, पैरी, सोंढुर, हसदेव, अरपा, जोंक, खारून का संपूर्ण भागीदारी है, ये हमें सिखाते हैं कि अगर कोई बड़ा और महान कार्य करना हो तो सब लोगों की भागीदारी आवश्यक है, तब कार्य सिद्ध हो पाता है, सबके साथ से विकास संभव हो पाता है। मनुष्य जन्म से ही प्रकृति से बहुत कुछ सीखता आ रहा है।

Tuesday, June 16, 2020

Nayi Subah Khul ke Jiye.



एक नयी सुबह ....
मेरे दोस्त मुश्किल परिस्थितियों में जीवन जीना सीखिए ,

सुना है मुश्किलों की स्याही से जीवन की किताब लिखी जाती है,
जब तक  यह विपत्ति की काली रात हम पार नहीं करेंगे,

तब तक हमें  वो उम्मीद की चमकती सुबह नहीं मिलेगी
स्वागत है हर नयी सुबह का होठों पर मुसकान लिए,
चलो खुशियों की दुकान सजाते हैं फिर अपनों के लिए
खुशी,संकल्प, विश्वास प्रेम के सलमा सितारों जडी बूटियों की चुनरिया ओढे

वह नयी सुबह तो आयेगी
नयी सुबह तो आयेगी
सुबह तो आयेगी
आयेगी  .....।

🙏💐 सुबह का अभिवादन 💐🙏

Jine ka Fanda.

यूं ही नहीं चला आता ये सूरज हर रोज अँधेरा
 निराशा और सन्नाटे की दिवार को फांद कर आता है

 हमारे लिए आशाओं के उजालों का पिटारा
 लिए तो फिर उठिए कीजिए उसका अभिषेक आभार और सम्मान,,
शुभ सुप्रभात......


Jine ki rah.,,,

बचपन........
बचपन के खेल कोई फिर से खिला दे
उम्र मेरी लेले और मुझे बच्चा बना दे।

जब कागज की कश्ती थी पानी का
              किनारा था,
पानी की चाय थी झूठी-मूठी का
             खाना था।
कोप भवन में जाकर अपनी बात
             मनवाना था,


खेलने की मस्ती थी ये दिल भी
             आवारा था ।
कहाँ  आ गए  इस  समझदारी के
              दलदल में ,
वो  नादान  बचपन  भी  कितना
              प्यारा था ।
बचपन की मासूमियत न जाने कहाँ
               छूट गई है ,
वक्त से पहले ही वो रूठ कर दूर
                  चलीगई है ।

मेरे रूठे हुए बचपन को कोई मना कर
                 बुला दे ,
कट्टी-चुप्पी वाले दिन काश फिर  मुझे
                  दिला दे ।
       आज का दिन मंगलमय हो

हॉस्टल वार्डन के 669 पदों में भर्ती Chhatrawas Adhikshak Avm Adhikshika Ki Bharti Post 669

यदि आप स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आवासीय विद्यालय  छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों में भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आप लोगो के लि...